कुशीनगर, जुलाई 19 -- कुशीनगर। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (पीएमएमवीवाई) के लाभ को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 31 जुलाई तक विशेष जागरूकता एवं प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवस्था की प्रारम्भिक अवस्था में महिलाओं को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो, जिससे उनकी पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके तथा कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित न रहे। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने जनपद के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियों को योजना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.