लातेहार, फरवरी 13 -- लातेहार,संवाददाता। जिले में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2025 के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत बीमित फसलों की स्थिति, किसानों का पंजीकरण, दावा निपटान, बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा प्रखंडवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि मक्का का कुल आवेदन 15310 (बीमित क्षेत्रफल 8061.941 हेक्टेयर) एवं धान का कुल आवेदन 28304 (बीमित क्षेत्रफल 22549.447 हेक्टेयर) है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्यापित किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।जिला अनुश्रवण समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत मक्का एवं ...