मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व राजस्व एवं आपदा विभाग से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति व सहायता राशि का 28.97 करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या मौजूद रही। दोनों विधायकों का स्वागत सीडीओ विशाल कुमार ने बुके देकर किया। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2025 में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा/मोथा तूफान से हुई क्षति से प्रभावित कृषकों को क्षतिपूर्ति के तौर पर 37.69 करोड़ के सापेक्ष अब तक 28.97 करोड़ की धनराशि कृषकों के खाते में स्थानान्तरित की गई। छानबे ब्लाक के किसानों में 2.89 क...