आगरा, फरवरी 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वदेशी का राग अलापने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला लगाने, स्वदेशी का उपदेश देने से बेहतर होगा कि सबसे पहले देश और प्रदेश की सरकारें तथा भाजपा के नेता पहले स्वयं अपने आप में स्वदेशी अंगीकार करें। श्री सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन में भी महात्मा गांधी ने स्वदेशी और स्वाबलंबन का नारा दिया था। देश के लोगों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया था। विदेशी वस्तुओं की होली जलाई गई थी। अपने हाथ से बनी खादी पहनने का संकल्प लिया था। सवाल यह कि राजनीति करने वाले लोग देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आग्रह करते हैं लेकिन खुद स्वदेशी का उपयोग नहीं करते। प्रधानमंत्री स्वदेशी उत्पादों के बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.