नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ऑपरेशन सिंदूर के सफलतापूर्वक अंजाम देने और उसके बाद बुधवार की रात पाकिस्तान के ड्रोन एवं मिसाइल हमलों को नाकाम करने और उसका मुंहतोड़ जवाब देने के बाद हुई इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, द्विवेदी ने गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री से उनके घर पर जाकर मुलाकात की और उन्हें हालात का ब्योरा दिया। दरअसल, सशस्त्र बल पूरी तरह से इस बात के लिए तैयार हैं कि यदि पाकिस्तान की तरफ से फिर कोई नापाक हरकत की जाती है तो उसका उसी तीव्रता से जवाब दिया जाए। इससे पहले पूर्वाह्न राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दोपहर बाद गृह सचिव गोविंद मोहन प्रधानमंत्री से मिले और लंबी बैठक की। समझा जाता है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.