महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के रामलीला मैदान में हिंदू कल्याण मंच की ओर से रामलीला का मंचन प्रति वर्ष होता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू कल्याण मंच को शुभकामना पत्र भेजा है। उन्होंने सिसवा की रामलीला के मंचन और दशहरे के पर्व की बधाइयां प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा है कि सत्य की असत्य पर विजय के प्रतीक दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर सिसवा की रामलीला हिंदू कल्याण मंच के द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। भारत की भावना, दर्शन और आदर्शों में प्रभु राम रचे-बसे हैं। श्री राम का विराट व्यक्तित्व, उनकी दृढ़ता, उदारता और कल्याणकारी विचार, हर क्षण हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। रामायण के विभिन्न पात्र हमें जीवन की विविध पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.