नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समाज सुधारक संत सेवालाल महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'महान समाज सुधारक संत सेवालाल महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश देकर उन्होंने समाज में नवचेतना का संचार किया।' उन्होंने कहा, उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। जय सेवालाल! संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 को कर्नाटक के शिवमोगा जिले के सुरगोंडनकोप्पा में हुआ था। उन्हें समाज सुधारक और बंजारा समुदाय का आध्यात्मिक गुरु माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.