चतरा, सितम्बर 6 -- चतरा, संवाददाता। केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी के नियमों में बदलाव किए जाने के बाद चतरा जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लोजपा कोटे से चतरा के विधायक जनार्दन पासवान एवं भारतीय जनता पार्टी के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उज्जवल दास शामिल हुए। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में विधायक जनार्दन पासवान ने जीएसटी के नियमावली में बदलाव होने के बाद आम लोगों को होने वाले फायदे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 85 प्रतिशत जनहित का ख्याल रखते हुए नियमावली में बदलाव किया है, जिसके जरिए आम लोगों को अधिक फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने के पूर्व यूपीए की सरकार में टैक्स सिस्टम जटिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.