नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय चुनाव में भाजपा की जीत पर राज्य की जनता का आभार जताया। पार्टी ने प्रदेश में ग्राम पंचायतों की 8208 में से 6000 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने जिला परिषद में भी 245 में से 170 सीटें जीती हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'अरुणाचल की जनता ने पार्टी के प्रति जो स्नेह दिखाया है, वह हमें राज्य को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।' प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...