पटना, मई 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है। वे 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हो गए हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दी। उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोदी जी के मन में बिहार बसता है। बिहार की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं। प्रधानमंत्री की यात्राओं का यह अर्धशतक बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास के प्रति उनके संकल्प के लिए याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में बिहार को एक लाख 65 हजार करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। इस पैसे से फोरलेन सड़क, एक्सप्रेस-वे और महासेतु का निर्माण करने में बड़ी मदद मिली। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की 50व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.