वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगस्त में काशी दौरे की तैयारी शुरू हो गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह दूसरे हफ्ते में रक्षाबंधन के आसपास आ सकते हैं। जिला प्रशासन ने उनकी सभा सहित अन्य कार्यक्रम के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और एडीशनल सीपी शिवहरि मीणा मंगलवार की रात सेवापुरी क्षेत्र में बनौली स्थित कालिका धाम इंटर और डिग्री कॉलेज के मैदान में पहुंचे। सीडीओ हिमांशु नागपाल, राजातालाब एसडीएम, एसीपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। आला अधिकारियों ने दोनों कॉलेज के मैदान को देखा और हेलीपैड पार्किंग की संभावनाओं का जायजा लिया। आधे घंटे तक मंत्रणा भी की। इससे पूर्व अधिकारियों ने सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज के मैदान का भी जायजा लिया। डीएम सत्येंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.