सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें योजना की रूपरेखा, रणनीति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री धन्य धान्य योजन के तहत समिति का गठन, नोडल पदाधिकारी का चयन के साथ ही दस प्रगतिशील किसानों का चयन भी कर लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना जिले की कृषि प्रणाली को नई दिशा देने वाली साबित होगी। उन्होंने बताया कि धन-धान्य योजना के अंतर्गत किसानों को तकनीकी सहायता, आधुनिक कृषि उपकरण, उन्नत बीज, वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रशिक्षण त...