सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और इसकी प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के उप कृषि विपणन सलाहकार गजेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला कृषि पदाधिकारी और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय प्रधानों ने भी हिस्सा लिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के लिए बनाई गई कार्य योजना का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना का लाभ किसानों तक पहुँचाने के लिए इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए। डीएम के निर्देशों के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.