मेरठ, फरवरी 22 -- मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 फरवरी को मेरठ आगमन पर उनसे मिलने का समय न मिलने से अधिवक्ताओं में रोष है। इस स्थिति पर चर्चा के लिए मेरठ बार एसोसिएशन के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा के संचालन में हुई इस बैठक में पूर्व अध्यक्षों और महामंत्रियों ने हिस्सा लिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे वर्षों से बेंच की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से वार्ता के लिए समय न मिलना निराशाजनक है। बैठक में निर्णय लिया कि अधिवक्ता अपनी पहचान छिपाकर (बिना काला कोट/गाउन) आम जनता के बीच प्रधानमंत्री की रैली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.