जहानाबाद, फरवरी 18 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नोडल ऑफिसर अशोक द्विवेदी ने कुर्था बाजार स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि दवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता, उनकी उपलब्धता, मूल्य, और वहां मौजूद स्टॉक की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से फीडबैक भी लिया और यह सुनिश्चित किया कि जेनरिक दवाएं सही कीमतों पर बिक रही हैं या नही। इस मौके पर नोडल अधिकारी अशोक द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि की दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं और उनकी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। उन्होंने जनमानस से भी अपील की है कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दवा लें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचे। फोटो- 18 फरवरी अरवल- 05 कैप्शन- कुर्था स्थित जन औषधि केन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.