गोड्डा, जून 19 -- मेहरमा। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रखंड के सौरी चकला पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी ने की। जबकि अंचलाधिकारी मदन मोहली मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सोलर पंप सेट स्वीकृति पत्र एवं हरा राशन कार्ड का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। मुखिया प्रियंका देवी ने सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। सीओ श्री मोहाली ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूर दराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासी एवं आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बेहतर पहुंच के साथ बेहतर सड़क व दूर संचार संपर्क तथा स्थाई आजीविका के अवसर जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है। ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.