वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांवों में हर बुनियादी सुविधा और ढांचागत विकास की एकीकृत कार्ययोजना बनाने के लिए कंटूर मैपिंग होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक निजी सलाहकार के साथ अनुबंध किया है। गांव का अगले 15 से 20 वर्षों के लिए मास्टर प्लान बनाकर ग्राम पंचायतों को सौंपा जाएगा। इसके आधार पर कार्ययोजना बनेगी और विकास को धरातल पर उतारा जाएगा। प्रधानमंत्री ने 2014 से अब तक छह आदर्श गांव घोषित किए हैं। इनमें जयापुर, नागेपुर, ककराहिया, डोमरी, पूरे बरियारपुर और परमपुर हैं। यहां केंद्र और प्रदेश, दोनों सरकारों ने कई विकास कार्य कराए हैं, लेकिन ग्राम पंचायतों की ओर से देखभाल नहीं होने से सुविधाएं बदहाल होती जा रही हैं। प्रशासन ने सभी आदर्श गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ उन्हें आत्मनिर्भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.