अलीगढ़, सितम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित चित्र प्रदर्शनी का कलक्ट्रेट परिसर में भव्य आयोजन किया गया है। गुरूवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। प्रदर्शनी में उनके जीवन संघर्ष से लेकर राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को दर्शाया गया है, जिसने उपस्थित जनमानस को गहराई से प्रभावित किया। सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज गौतम, महामंत्री धीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लतेश लोधी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.