नई दिल्ली, मई 29 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहारवासियों ने बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया। बिहार के लिए यह खास अवसर इसलिए भी था कि बिहार की धरती से प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकियों की कायरतापूर्ण तांडव के बाद आतंकियों को मिट्टी में मिलाने और उनके आकाओं को कल्पना से परे सजा देने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान लोगों ने सेना के पराक्रम में पुरजोर नारे लगाए। तिरंगे झंडों से राजधानी को पाटकर राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नजारा पेश किया। दो दिवसीय बिहार दौरे पर गुरुवार को आए प्रधानमंत्री मोदी ने पराक्रम तथा विकास का साझा संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में रोड शो कर एनडीए के पक्ष में सियासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.