बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सैकड़ों बूथों पर किया गया। जवाहरपुर मेवला बूथ संख्या 301 पर भाजपा किसान मोर्चा बागपत देहात मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार के आवास मन की बात का 131वां एपिसोड देखा। प्रधानमंत्री ने एआई पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य, करतार सिंह, ब्रह्म सिंह, प्रवेश गुर्जर, बलराज सिंह, वरुण मुंडेल, कपिल कुमार, रोहित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सरूरपुर कलां, खेड़की, वाजिदपुर, अग्रवाल मंडी टटीरी आदि जगहों पर कार्यक्रम को देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...