दुमका, जनवरी 3 -- दुमका/जरमुंडी, प्रतिनिधि।पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने बासुकीनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना देश दुनियां में निरंतर प्रगति करे, रौशन करे। प्रदेश और देश अच्छी प्रगति व तरक्की करे। प्रदेश भी अच्छी दिशा में आगे बढ़े ऐसी मैं भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं। इधर राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर बासुकीनाथ मंदिर और परिसर के बाहर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अपने पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.