देहरादून, मार्च 12 -- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनभाावनाओं के अनुरूप सरकार ने यूसीसी और भू कानून लागू किया है। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देहरादून नगर निगम द्वारा दून शहर को स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.