मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन से एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए किसान नेताओं को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। वहीं, भाकियू किसान क्रांति के जिलाध्यक्ष निखिल राव ने भी ज्ञापन देने की बात कही थी। सूचना मिलते ही सरधना और सरूरपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मनोज त्यागी को संगठन कार्यालय से और निखिल राव को उनके अलीपुर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने में बैठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...