पटना, सितम्बर 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक भाजपा पूरे बिहार में सेवा पखवाड़ा चलाएगी। 17 को युवा मोर्चा जिला स्तर पर रक्तदान शिविर लगाएगा। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। साथ ही 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्चुअल तरीके से पीएम मोदी का संबोधन भी सुनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला हुई। इसका उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है, जो अन्य राजनीतिक दलों से इसे अलग करती है। इसका दूसरा पहलू जनसेवा का है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.