मधुबनी, अप्रैल 18 -- मधुबनी/जयनगर,हिटी। एसएसबी 48वीं मुख्यालय बाजार समिति स्थित शुक्रवार को जिला स्तरीय भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा तथा नेपाल के सिरहा के सीडीओ विश्व प्रकाश आरिया ने संयुक्त रुप से की। बैठक मे नेपाल के चार जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बॉर्डर पर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर समीक्षा की गयी। बॉर्डर पर दोनों देश के जवानों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन से 24 घंटे पहले बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। दोनों देश के सुरक्षा बल अपने अपने क्षेत्र में अवांछित तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। 24 घंटे जवानों की सघन पेट्रोलिंग चलती रहेगी। कोई अवांछित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.