मेरठ, फरवरी 22 -- दौराला। भाजपा के दौराला मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क कर मेरठ के मोहिद्दीनपुर में होने वाले नमो भारत मेरठ मेट्रो के द्वितीय फेज के शुभारंभ और प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने की अपील की। भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ दौराला, ग्राम पनवाड़ी, सिवाया और भराला में पहुंचकर लोगों से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने की अपील की। इसके बाद एमएसबी कॉलेज में संपर्क के लिए पहुंचे और शिक्षकों से भी पहुंचने की अपील की। कॉलेज चेयरमैन डॉ.राजीव भारद्वाज ने भाजपा मंडल पदाधिकारियों को महाविद्यालय से 4 बसों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. दुर्गेश पालीवाल, उमेश शर्मा, शशि शर्मा, वनिता चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अनीता चौहान,...