अमरोहा, मार्च 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन रविवार को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहड्डा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची। यहां दिल्ली पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल की बेटी को आशीर्वाद दिया। जशोदाबेन के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस व प्रशासन के अफसर सुबह से सुरक्षा में मुस्तैद रहे। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहड्डा निवासी अंकित यादव दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। छह साल पूर्व उनकी मुलाकात उज्जैन में पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन से हुई थी। तब से वह उनके संपर्क में है। अक्सर परिवार के लोगों की उनसे बात होती रहती थी। रविवार को गांव स्थित आवास पर उनकी बेटी यति के जन्मदिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जशोदा बेन दोपहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.