पीलीभीत, फरवरी 23 -- जहानाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। जिसको लेकर एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। इस मामले में दरोगा की तहरीर पर फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि सोशल मीडिया पर अरबाज नाम के युवक ने एक पोस्ट वायरल की थी। जिसकी जांच उनके द्वारा की गई। जांच के दौरान ग्राम बिसेन में पहुंचकर पता किया तो पता चला कि इंस्टाग्राम आईडी पर अरबाज नाम के युवक ने प्रधानमंत्री के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर काफी लोग भी एकत्र हो गए। जिनको समझाबुझाकर शांत किय...