चम्पावत, नवम्बर 10 -- पाटी। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देवीधुरा के मां वाराही मेले का जिक्र किया। उनके इस संबोधन पर वाराही शक्ति पीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवीधुरा वाराही धाम को नई पहचान मिल रही है। ट्रस्ट के सदस्य विशन सिंह चम्याल, राजेन्द्र बिष्ट, अमित लमगड़िया, रोशन लमगड़िया, विनोद चम्याल, मोहन सिंह, मदन सिंह बोहरा, दीपक चम्याल, चंदन सिंह, देव सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह, बद्री सिंह बिष्ट, लाल सिंह चम्याल, गंगा सिंह चम्याल, दिनेश जोशी आदि ने प्रधानमंत्री और सीएम धामी का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...