पटना, अक्टूबर 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्तूबर को नमो एप के माध्यम से बिहार के एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री ने लिखा है कि बिहार में भाजपा-एनडीए के विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है। 15 अक्तूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। मेरा आग्रह है .आप सभी 'मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें। चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूंगा। बिहार 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री पहली बार कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के बिहार में चुनावी सभा को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.