नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर लोकसभा में हुई विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए इतिहास को फिर से लिखने और राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री और भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर लें, वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान पर कोई दाग नहीं लगा पाएंगे। लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन के दो उद्देश्य थे। पहला उद्देश्य यह बताने का प्रयास करने का था कि भाजपा के राजनीतिक पूर्वज अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे। और उनका दूसरा उद्देश्य इस विशेष चर्चा को राजनीतिक रंग देने का था। सच्चाई यह है कि ...