मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बरियारपुर प्रखंड की बिंदा दियारा व हरिणमार में प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम जोड़ने के क्रम में प्रत्येक लाभार्थी से दो-दो हजार रुपया जबरन पीआरएस बिपीन कुमार की ओर से लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर मंगलवार का बिंदा दियारा तथा हरिणमार पंचायत की दर्जनों महिलाओं व पुरुष मुखिया के नेतृत्व में डीएम अवनीश कुमार सिंह की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय प्रधान को पीआरएस बिपीन कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत करने आए लोगों ने कहा राशि नहीं देने पर टालमटोल कर बहला देता है। साथ ही पीआरएस लाभार्थी को धमकी भी देता है, और कहता है कि तुम लोगाों को जो करना है करो। साथ ही यह कहता है कि जो रुपया नहीं दोगे उस व्यक्ति का नाम जोड़ने के लिये जियो टैगिंग नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.