बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण का बीडीओ ने किया जायजा फोटो : बीडीओ 01 : अस्थावां की कटहरी पंचायत में सोमवार को सर्वेक्षण करती बीडीओ सीमा कुमारी व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नए लाभुकों के चयन को लेकर अस्थावां प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे आवास सर्वेक्षण एवं सत्यापन काम का बीडीओ सीमा कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्षता के साथ काम करने को कहा है। बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि 19 हजार 572 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में जोड़ा गया था। बीडीओ ने सर्वेक्षण से संबंधित अभिलेखों की बारीकी से जांच की तथा मौके पर जाकर कई लाभुकों के घरों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से की जा रही प्रविष्टियों, भौतिक सत्यापन और लाभुकों की...