लखनऊ, जून 20 -- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया है। लखनऊ की अवध विहार योजना में पीएमएवाई-यू के अंतर्गत बने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के 69 लाभार्थियों को समस्त अभिलेखों की पूर्ति के बाद गुरुवार को उनके आवास का कब्जा मिल गया। कब्जा पाने वाले लाभार्थियों के चेहरे खुशी से दमक उठे। इस तरह 69 लोगों को उनके सपनों के घर में प्रवेश मिल गया। योजना की लाभार्थी रोली दीक्षित कहतीं हैं कि मुझे आज के दिन ऐसा उपहार मिला है, जिसे मैं इस जिंदगी में नहीं भूल सकती। रमेश कुमार सिंह, कहते हैं कि आज मुझे सिर्फ घर ही नहीं मिला है बल्कि आज मेरा जीवन रोशनी से भर उठा है। योजना के एक अन्य लाभार्थी यश कुमार कहते हैं कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त योजना में आवास पाकर मैं खुद को धन्य मान रहा हूं। असल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.