पूर्णिया, जनवरी 16 -- कसबा, एक संवाददाता। गुरुवार को कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य पर प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसे लेने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी का घेराव किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि संझेली पंचायत के वार्ड संख्या 5 के वार्ड सदस्य मो हसन ने दर्जनों ग्रामीण सहित एक नेत्रहीन महिला से भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हजारों रुपए वसूल लिए लेकिन किसी भी लोगों को अब तक आवास योजना का लाभनहीं मिला पाया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वार्ड सदस्य द्वारा वार्ड संख्या 5 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सिर्फ अपने परिजनों को दिया है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। पूरा मामला जानने के बाद प्रखंड विकास पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.