सहरसा, जनवरी 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 विश्वनाथपुर टोला की दर्जनों महिलाओं ने सोनवर्षा के बीडीओ अमित आनंद को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में भारी धांधली का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि पिछले वर्ष उनके टोला में आवास योजना के लिए सर्वेक्षण किया गया था। सर्वे के दौरान आवास सहायक, मुखिया पति तथा परोकिया गांव के ही एक बिचौलिया द्वारा जियो टैगिंग कर आधार व जॉब कार्ड लिया गया और प्रति परिवार एक हजार रुपये की मांग की गई। राशि नहीं देने पर किसी का नाम सूची में नहीं जोड़ा गया। जबकि सूची में पहले से लाभान्वित एवं दो मंजिला मकान वाले परिवारों का नाम शामिल है। बीडीओ अमित आनंद ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं मुखिया मुशरत खातून ने आरोपों को बेबुनिया...