पाकुड़, फरवरी 22 -- प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत के दुमकाडंगाल गांव में आलम अंसारी उर्फ चॉकलेट अंसारी के द्वारा बिना प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण किए 01 लाख 15 हजार रुपये का अवैध तरीके से राशि निकासी करने के मामले को लेकर शनिवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव को लिखित शिकायत किया गया है। शिकायतकर्ता उसी पंचायत के बोढ़ालपोखर गांव निवासी मुराद अंसारी है। उन्होंने लिखित आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उक्त राशि को प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर देवाशिष दास एवं पंचायत सचिव अंशुमन मिश्रा के द्वारा फर्जी तरीके से पशु शेड का जियो टैग कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि आलम अंसारी उर्फ चॉकलेट अंसारी को प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुआ था। परंतु संबंधित आवास योजना के लाभुक के द्वारा बिना आवास निर्माण कि...