भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के 2,335 लाभुकों को सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि के रूप में 9.34 करोड़ रुपये का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में किया गया। पटना में आयोजित राज्य स्तर पर कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार द्वारा बटन दबाकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण किया गया। इसको लेकर भागलपुर में समीक्षा भवन में कुछ लाभुकों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि समीक्षा भवन में आयोजित कार्यक्रम में जगदीशपुर और शाहकुंड प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पांच-पांच लाभुकों को प्रतीक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.