जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद ने लाभुकों के घर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान लाभुकों को नोटिस देकर आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।सहायक नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का आवास कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, वे यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित लाभुकों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...