गंगापार, मार्च 18 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मवैया पहलवान में शासन द्वारा मिले प्रधानमंत्री आवास को खाली करने की धमकी दबंगों ने दिया है। भुक्तभोगी ने एसडीएम बारा को शिकायती पत्र दे कर सुरक्षा की मांग किया है। क्षेत्र के मवैया पहलवान निवासी मुख्तार अहमद ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसके नाम 2023-24 में शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास मिला था। उस उसने अपनी भूमिधरी में बनवाया है। उसमें उसकी मां रहती है। कतिपय दबंगों ने उनको गुमराह कर बैनामा करा लिया है। इसका वाद न्यायालय नायब तहसीलदार शंकरगढ़ के यहां विचाराधीन है। इसके बावजूद दबंगों द्वारा मकान खाली करने की धमकी दी जा रही है। इस पर एसडीएम बारा भारती मीना ने तहसीलदार बारा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताया गया कि शंकरगढ़ में भू माफिया सक्रिय हैं और राज्य सरकार के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.