बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में ग्राम पंचायत पल्हरी में पात्र व्यक्तियों का प्रधानमंत्री आवास का सर्वे न होने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील मे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो जल्द गांव से पैदल चलकर मुख्यमंत्री के यहां पहुंचकर समस्या समाधान की मांग करेंगे। ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के आधा सैकड़ा ग्रामीण बसंतलाल के नेतृत्व मे तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास का सर्वे प्रधान व सचिव के कुछ लोगों ने किया है। मांग है कि गांव में पात्र लोगों का प्रधानमंत्री आवास का सर्वे पुनः किया जाए। शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। कहा कि जल्द यदि अधिकारियों ने हमारी समस्या नहीं सुनी तो हम लोग पैदल गांव से मुख्यमंत्री ...