फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रविन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे की समीक्षा की। परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह ने एप के माध्यम से सर्वे रिपोर्ट के सत्यापन की प्रक्रिया बताई। साथ ही प्रथम व द्वितीय चरण में हुए सर्वे की रिपोर्ट से अवगत कराया। डीएम ने बीडीओ को एप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन जल्द कराने के निर्देश दिए। यहां पर सीडीओ पवन कुमार मीना, एलडीएम गोपाल कृष्ण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नीति त्रिपाठी रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...