जामताड़ा, दिसम्बर 16 -- प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना को ले एनजीओ द्वारा दिए गए सर्वे रिपोर्ट पर डीसी ने जताई नाराजगी जामताड़ा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना से संबंधित जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बताया गया कि फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कुल 25 आदिवासी बाहुल्य गांवों को इस योजना से जोड़ा गया है। जिसमें प्रत्येक चिन्हित ग्राम के विकास के लिए करीब 20 लाख 38 हजार रुपए सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। इस क्रम में राज्य स्तर से चिन्हित दोनों एनजीओ के द्वारा समर्पित ग्राम सर्वे रिपोर्ट एवं विलेज डेवलपमेंट प्लान की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीसी ने दोनों एनजीओ के द्वारा समर्पित प्लान एवं सर्वे कार्य को लेकर गहरा असंतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्देश...