वाराणसी, नवम्बर 6 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को दो दिनी प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह करीब 16 घंटे रहेंगे। इस दौरान बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर स्थित अतिथिगृह में रात्रिविश्राम करेंगे। अगले दिन 8 नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम 5.10 बजे भभुआ हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बरेका अतिथिगृह पहुंचेंगे। इस दरम्यान मार्गों पर काशीवासी जगह-जगह गुलाब की पं...