मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह एसकेएमसीएच स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी कैंसर अस्पताल के प्रभारी डॉ रविकांत ने दी। बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में अस्पताल का उद्घाटन होगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन और अन्य अधिकारियों ने बुधवार को कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम और अधिकारियों की टीम दोपहर 3.30 बजे अस्पताल पहुंची और अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। होमी भाभा कैंसर अस्पताल अभी अस्थाई भवन में चल रहा है। अस्पताल का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ रविकांत ने बताया कि यहां रेडियोथैरेपी की दो मशीनें लग गई है। तीसरी मशीन भी लगने वाली हैं। इसके अलावा सिटी स्कैन, मेमोग्राफी की मशीन आने वाली है। मेमोग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.