हमीरपुर, फरवरी 24 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकास क्षेत्र के सरसई गांव में मास्टर रोल में हस्ताक्षर के विवाद में प्रधान पुत्रों ने रोजगार सेवक की पिटाई कर दी। पीड़ित रोजगार सेवक ने बीडीओ से शिकायत कर कार्यवाही की फरियाद की है। सरसई गांव के रोजगार सेवक प्रमोद कुमार ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सैय्यद बााब केस्थान को जाने वाले रास्ते में पुलिया निर्माण के मास्टर रोल मे हस्ताक्षर करने को बाध्य किया जा रहा है। जबकि इस कार्य में ग्राम प्रधान की भतीजी मेट, भांजी व पुत्रों के नाम होने पर सचिव शिखा मिश्रा के सामने उसने आपत्ति जताते हुए हस्ताक्षर करने से मना किया तो प्रधान के पुत्रों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद ग्राम सचिवालय में मौजूद सचिव व अन्य लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित ने शिकायत कर मामले की...