गंगापार, जनवरी 7 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरायबंसी ग्राम प्रधान पति को जमीन विवाद को लेकर दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे है। प्रधान पति श्याम सुंदर गुप्ता ने बुधवार को थाना उतरांव में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस को बताया कि वह अपनी भूमिधरी जमीन पर जब भी बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू करते हैं गांव के दबंग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। जबकि न्यायालय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक दिनेश दुबे ने जमीन की पैमाइश कर पत्थर नसब भी करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...