जौनपुर, दिसम्बर 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के किशुनदासपुर निवासी कृषि भूमि सरंक्षण विभाग में वरिष्ठ लिपिक तथा संगठन के जिला महामंत्री, सुल्तानपुर द्वितीय गांव की प्रधान अनिता सिंह के पति अशोक सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर लगते ही सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा। परिवार के लोग उन्हें तत्काल लेकर शहर के एक चिकित्सालय में लिवा गए। वहां पर उनका निधन हो गया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख वंसराज सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा की गई। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आशुतोष सिंह, रामधनी कन्नौजिया, मुन्ना सिंह, अजय कुमार सिंह, चंचल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.