बाराबंकी, फरवरी 23 -- सिरौलीगौसपुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता पुनश्चर्या प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रधान वार्ड, मेंबर और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया है। लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर डॉ योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने डिजिटल सेवाओं और गांव में एप के माध्यम से हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। महिला ट्रेनर रितिका सोनकर ने ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे एप आधारित कार्यों की जानकारी देकर उनके डिजिटल क्षमता को बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...