फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर। पंचायत में व्यक्तिगत कार्य पर दो लाख से अधिक की रकम खर्च कर मनरेगा नियम का उल्लंघन किया गया। जब प्रकरण की जांच हुई तो सही पाया गया। सीडीओ ने संज्ञान में लेते हुए प्रधान, सचिव व जेई से अधिक खर्च धनराशि रिकवरी कराने के आदेश दिए है। अफसरों ने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए रकम वसूली के निर्देश दिए है। असोथर ब्लाक की ग्राम पंचायत परसेठा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत व्यक्तिगत दो कार्यों में मनमानी उजागर हुई है। जहां पर क्षत्रपाल के खेत में बन्धा निर्माण पर 2.52 तथा नरेन्द्र कुमार के खेत में बन्धा निर्माण पर 2.29 लाख खर्च किया गया। जबकि मनरेगा गाइडलाइन के अनुसार व्यक्तिगत कार्य में दो लाख तक खर्च की बाध्यता है। इसके बावजूद दो लाख से अधिक जानबूझकर खर्च किया गया। प्रकरण की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.